बोल बम के जयकारों से राजधानी हुई गुंजायमान,,कांवड़ यात्रा में अमृत महोत्सव की दिखी झलक..

0
IMG-20220808-WA0023
Spread the love

रायपुर-अंचल में इनदिनों शिव भक्ति को लेकर जगह जगह भव्य आयोजन किए जा रहे है। इसी कड़ी में श्रावण माह के अंतिम सप्ताह में शनिवार को रायपुर घड़ी चौक के पास भी शिव भक्तों को लेकर भव्य आयोजन रखा गया था। जिसमे कावड़ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को महादेव घाट के लिए श्रद्धापूर्वक रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेशभर के श्री राम सेना के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में रायपुर विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद सुनील सोनी, सासंद दुर्ग विजय बघेल, पहुंचे थे। जिन्होने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन किया गया। कावड़ यात्रा घड़ी चौक रायपुर शुरू होकर महादेव घाट पर पुरी है। जिसमे बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने जल हो अर्पित कर संगठन और समूचे प्रदेश के कुशलता कि कामना की। इस बीच सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्तों का उत्साह देखते बनता है। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा आव्हान किए गए, कार्यक्रम अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए प्रत्येक घरों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा फहरा कर अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिले से संगठन के लगभग 20 सदस्य श्रीराम सेना प्रदेश अध्यक्ष अनिवेश गोरख, जिला अध्यक्ष दिनेश श्रीवास, दुर्ग जिला अध्यक्ष समीर सेन, नगर अध्यक्ष रोहित सारथी, महानगर संयोजक निखिल गुप्ता, संदीप केडी गजानंद साहू, गोलू यादव, आदर्श गायकार, आशीष सारथी, देव पाल, उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts