शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था,,लेकिन अब
बिलासपुर- शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है इमलीपारा में रहने वाला गौतम श्रीवास एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था लेकिन ऐन वक्त पर युवती के साथ शादी करने से इनकार कर दिया इसके बाद युवती ने इस मामले की रिपोर्ट कोटा थाने में दर्ज कराई जहां पुलिस ने गौतम श्रीवास को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

