शहर का रघुराज स्टेडियम बना नकारत्मक विषय का चर्चा,, देखें वीडियो

0
FB_IMG_1654501370528
Spread the love

बिलासपुर- शहर के मध्य स्तिथ एक मात्र राजा रघुराज सिंह स्टेडियम इन दिनों खूब चर्चा में है चर्चा का कारण इसलिए भी है क्योंकि यह स्टेडियम खिलाड़ियों से ज्यादा नशेड़ियों का अड्डा बनकर रह गया है यहां आय दिन नशेड़ी परिसर में घूमघूम कर नशे कर रहे है।

रघुराज सिंह स्टेडियम को बने लगभग 7 साल हो गए है। यहाँ बैडमिंटन कोर्ट 2015 से संचालित की जा रही है लेकिन रखरखाव और उदासीनता के कारण अब ये जर्जर होते जा रहा है। यहाँ सुबह शाम दो पालियों में खिलाड़ी बैडमिंटन खेलने आते है लेकिन पर्याप्त व्यवस्था की कमी, गंदगी और छतों से लगातार रिस रहे पानी से खिलाड़ियों का मनोबल अब ठंडा पड़ता जा रहा है।

खिलाड़ियों ने ऑफ रिकार्ड बताया कि कोर्ट में अच्छी प्रकाश की व्यवस्था भी नही है जिससे शाम के समय बैडमिंटन कोर्ट में अंधेरा सा छा जाता है। स्टेडियम में जगह जगह पानी भरने के साथ ही बाथरूम की साफ सफाई नही होने से खिलाड़ी यहाँ आने से बच रहे है।आपको बता दे रघुराज सिंह स्टेडियम में बैडमिंटन के साथ अन्य खेल भी खेले जाते है लेकिन मैदान में जमे जंगली घासों से अब किसी भी तरह का खेल फिलहाल नही हो रहा है जिससे खिलाड़ी काफी परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts