दोस्त की जान लेने वाले हत्यारे को सकरी पुलिस ने,,पूरा पढ़ें
बिलासपुर- मामूली विवाद में दोस्त की जान लेने वाले हत्यारे को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है शुक्रवार की शाम आरोपी सूरज केवट अपने दोस्त लखन केवट और विवेक के साथ मोटरसाइकिल में घूमने निकला था इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया और गाड़ी को धक्का देने के लिए अपने दोस्तों से सूरज ने कहा इस बीच आरोपी सूरज और लखन के बीच गाड़ी को धक्का देने के नाम पर विवाद होने लगा विवाद इतना बढ़ गया कि अपने पास रखें चाकू से सूरज ने लखन पर वार कर दिया

लखन के पेट और सीने में सूरज ने चाकू घोंप दिया साथ ही बीच-बचाव करने आए विवेक पर भी आरोपी ने हमला कर दिया किसी तरह विवेक ने अपने साथी को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई इस मामले में सकरी पुलिस ने आरोपी सूरज केवट को गिरफ्तार कर लिया है और जेल दाखिल कर दिया है।
