प्रदेश व्यापी धरने में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक,,कांग्रेस पर साधा निशाना,,
रायपुर/जिया खान: नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा द्वारा आयोजित प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बिल्हा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर कांग्रेस ने जो वचन दिया था है उसे पूरा करने में असफल है।जब जनता को गंगा जल लेकर वादा निभाने का वचन दिया था तो निभाना भी आपको ही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों से लेकर सभी वर्ग में प्रदेश सरकार के कुनितियों को लेकर आक्रोशित है। किसान अन्याय से किसान बेहद परेशान और दुखी है।किसान की भूमि की रकबा कम करने बोनस,बीज,खाद नही मिलने से चिंतित है। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नितियों के चलते किसान आत्महत्या को विवश है।उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर असफल सरकार केवल भ्रम फैलाव अभियान में लगी है। प्रदेश सरकार के दो साल पूरे हो रहे लेकिन एक भी जनहित का कोई भी काम कही भी नही दिखता है।यह सरकार भटकाव और छलवा की नीतियों पर काम कर रही है। जिसे प्रदेश की जनता भतिभांति समझ रही है। धरना में कृष्ण कुमार कौशिक, बृज भूषण वर्मा, दिनेश पांडेय ,सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, बलराम देवांगन, कोमल ठाकुर, वंदना जेन्डे, संजय सिंह, श्याम लाल बंजारे, सतीश शर्मा, विष्णु बिन्दल सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।
