सड़क हादसे में गई डॉक्टर की जान,4 गंभीर रूप से हुए घायल

0
IMG-20201007-WA0004
Spread the love

बिलासपुर/जिया खान : कोटा मोड़ के पास कार अनियंत्रित होंने से बड़ी सड़क दुर्घटना होई है जिसमे एक डॉक्टर की मौत हो गई है वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के पांडातराई निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर उत्तम कश्यप पिता छविराम कश्यप सोमवार को अपने साथी शाहिद, हेमंत, ब्रजेश और मुकेश के साथ कार से बिलासपुर इंटरसिटी होटल आए थे। जो काम पूरा होंने के बाद वे रात को वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच कोटा मोड़ के पास सड़क के किनारे मिट्टी डंप होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार शाहिद, हेमंत, ब्रजेश और मुकेश को गंभीर चोट आई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर से सभी को बाहर निकाला और सभी को एंबुलेंस से सिम्स पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद डॉक्टर उत्तम कश्यप को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts