आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की मौत,,पेड़ के पास एकत्र हुए मवेशियों के साथ हुआ हादसा,,
प्रदेश के कई इलाकों एक दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है इसी तरह बुधवार की सुबह तेज मानसूनी बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर 19 मवेशियों की मौत हो गई है, मिली जानकारी के अनुसार हादसा ग्राम कसरेगा गाँव मे हुआ है, जंहा बारिश के साथ बादल भी गरज रहे थे,इसी दौरान सभी मवेशी एक पेंड़ के नीचे इकट्ठा हुए , तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में 19 मवेशी आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
