देश और प्रदेश में बलात्कार की घिनौनी घटनाओं पर राजनीति तेज, भाजयुमो ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
बिलासपुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस सरकार का पूरजोर विरोध करते हुए बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप, हत्या प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध और छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री द्वारा गैर जिम्मेदाराना बयान के विरोध में प्रदेश कांग्रेस सरकार का पुतला दहन पुराना बस स्टैण्ड डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक बिलासपुर में किया गया व कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस से अपना घर नहीं संभल रहा और उन्हें दूसरी प्रदेशों की चिंता अधिक हो रही है। अन्य प्रदेश में हुए बलात्कार के मामलों पर हंगामा मचाने वाले कांग्रेस के मंत्री यहां की घटनाओं को छोटा बताते हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए बलात्कार सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में ही होता है , वह भी तब जब आरोपी हिंदू और स्वर्ण वर्ग से हो। प्रदेश के मामलों को नजरअंदाज करने से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। । भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जशपुर और वाड्रफनगर में बच्चियों के साथ दरिंदगी की गई लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई ।
