अहमदाबाद एक्स्प्रेस की बोगी हुई बेपटरी, बड़ा हादसा टला

0
Screenshot_20201005-152233_Gallery
Spread the love

सोमवार को मंडल रेल प्रबंधन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिलासपुर रेलवे यार्ड में हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस की एक बोगी बेपटरी हो गई । हावड़ा से अहमदाबाद की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 11:40 पर रायपुर की ओर रवाना हुई । अभी यह ट्रेन तार बहार रेलवे यार्ड में पहुंची ही थी कि इस ट्रेन के आखिरी छोर में मौजूद दूध टैंकर रैक पटरी से उतर गया। सूचना मिलने के बाद यहां रेलवे के अधिकारी और टीम मौके पर पहुंची ,जिन्होंने उस रैक को अलग कर ट्रेन को आगे रवाना किया तो वही करीब घंटे भर में सुधार कार्य कर दुर्घटनाग्रस्त दूध के टैंकर को भी रवाना कर दिया गया। हालांकि इस वजह से इस क्षेत्र में ट्रेनें कुछ वक्त के लिए प्रभावित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts