रायपुर। छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव ने कुछ दिनों पहले ही पंचायत मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब इस विभाग की जिम्मेदारी भूपेश सरकार ने कृषि मंत्री को सौंप दी है। अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री रविंद्र चौबे संभालेंगे। जिसे लेकर आदेश भी जारी कर दिये गए हैं।