अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ मुहिम हुई शुरू, सिरगिट्टी में पकड़ाए अवैध हथियार धारक..
आम लोगो को चाकू,तलवार दिखाकर डराने वाले लोगो के खिलाफ सिरगिट्टी पुलिस ने मुहिम छेड़ा जिसमे 4 लोगो को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया,ये सभी आम लोगो को जान की धमकी देकर उन्हें डराया धमकाया करते थे जिन्हें गिरफ्तार कर अब जेल दाखिल कर दिया गया है पकड़े गए आरोपियों में सूरज राजपुर,राकेश ध्रुव,हरीश रजक,प्रभुदास सभी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, थाना प्रभारी सागर पाठक ने बीसीसी पोर्टल से कहा कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।


