110 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यो का होगा लोकार्पण, 25 को सीएम का बिलासपुर दौरा.

0
Screenshot_20220216-160011_Google
Spread the love

बिलासपुर- तिफरा स्थित नव निर्मित फ्लाई ओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 फरवरी को करेंगे । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 फरवरी को बिलासपुर आ रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में नवनिर्मित तिफरा फ्लाईओवर, प्लेनेटोरियम सहित अन्य विकास कार्याें का लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर आज प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ हरीश एस. ने अधिकारियों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर जे.पी.वर्मा शासकीय महाविद्यालय में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन व्यवस्था, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। प्रभारी कलेक्टर श्री हरीश एस. ने कार्यक्रम स्थल में आगंतुको के बैठने के लिए उचित व्यवस्था के संबंध में प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री हरीश एस. ने बताया कि आगंतुको के बैठने के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि आगंतुको को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
बैठक में कार्यक्रम स्थल, मंच, हेलीपेड आदि की सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts