आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन, भाजपा जिला कार्यालयो में बडी स्क्रीन के माध्यम सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता

0
Screenshot_20220201-203415_Twitter
Spread the love

बिलासपुर- आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन दिनांक 2 फरवरी 2022 बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय बिलासपुर में बडी स्क्रीन (प्रोजेक्टर) के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता सुनेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीब, वंचित, पीड़ित एवं किसानों के कल्याण के प्रति समर्पित है। आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की ओर देश अग्रसर है।
कोविड वैश्विक महामारी के संकट के समय माननीय प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ रूपये के ऐतिहासिक आत्मनिर्भर भारत के पैकेज की घोषणा कर उस पर क्रियान्वयन करने का कार्य किया, जहां एक ओर गरीब, किसान आम जनमानस को राहत देने का कार्य हुआ वहीं अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान हुई। भारत दुनिया की तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। कोविड-19 की वैश्विक महामारी के संकट से बचाव हेतु मानव के सुरक्षा कवच के रूप में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 164 करोड़ से अधिक मुफ्त में टीकाकरण सम्पन्न हो चुका है।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने बताया कि आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर दिनांक 2 फरवरी 2022 बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुनने हेतु सभी प्रदेश एवं भाजपा जिला कार्यालयों में बड़ी स्क्रीन (प्रोजेक्टर) लगाया जायेगा, जिसके माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनेंगे।
बिलासपुर जिला में भाजपा कार्यालय बिलासपुर में बड़ी स्क्रीन प्रोजेक्टर लगाकर बिलासपुर जिला में निवासरत् भाजपा राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य व जिला मोर्चा के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक एवं जिला संयोजक, सांसद विधायक, पूर्व सांसद विधायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष, नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत के पार्षद, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित भाजपा पदाधिकार कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन सुनेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts