नए ओमिक्रोन के मरीजों की पहचान,7 महिला सहित एक पुरूष मिले पॉजिटिव..

0
IMG-20211228-WA0040
Spread the love

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना का विस्फोट हुआ है। जहाँ रविवार को ओमिक्रोन के 8 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमे एक किशोरी सहित सात महिला और एक पुरुष ओमिक्रोन संक्रमित मिलेे हैं। इसके साथ ही बिलासपुर में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या 12 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विनोबा नगर की 60 वर्षीय महिला,हेमुनगर की 43 वर्षीय महिला,बिलासपुर से 32 वर्ष पुरुष और 17 वर्षीय किशोरी,जबड़ापारा सरकंडा निवासी 58 वर्षीय,महिला, प्रगति पार्क के 54 वर्षीय महिला, अशोक नगर से 70 वर्षीय बुजुर्ग, गोलबाजार निवासी 49 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद दिसंबर के में सभी मरीजों का कोरोना टेस्ट  किया गया था और जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल बाहर भेजा गया था। आज रिपोर्ट आने के बाद आठो  ओमिक्रोन (B.1.1.5) की पुष्टि हुई है। सभी 8 मरीज शहर के अलग -अलग क्षेत्र के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजो अपनेे होम आइसोलेशन केे अवधि पूरी कर लिया सभी फिलहाल स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन क्षेत्र में ट्रेसिंग और टेस्टिंग के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts