यूपी में प्रचार, कोविड नियम उल्लंघन पर भूपेश बघेल के खिलाफ एफ आई आर, इधर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन,

0
IMG-20220117-WA0038
Spread the love

बिलासपुर- सोमवार को बिलासपुर विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष विकास ठाकुर के नेतृत्व में जोरों से नारेबाजी करते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया गया।बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नाम पर षडयंत्र कर एफआईआर कराया गया है,चूंकि भूपेश बघेल जी द्वारा उत्तरप्रदेश में कोरोना गाइडलाइन के साथ सीमित लोगों के समक्ष कांग्रेस के पक्ष में वोट करने हेतु सभा किया गया जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जो कि सरासर निंदनीय है जबकि वही भारतीय जनता पार्टी के नेता हजारों लोगों के साथ सभाएं कर रहे है उनके खिलाफ किसी भी थाने में कोई आवेदन तक नही लिया जा रहा है,हम छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के कार्यकर्ता अपने नेता किसान पुत्र माननीय भूपेश बघेल जी के समर्थन में पुरजोर विरोध करते हैं,साथ ही बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हमारे मुखिया भूपेश बघेल जी के कार्यक्रमों से डरने लगे हैं उन्हें सत्ता परिवर्तन का भय हो चुका है इस कारण सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर इस राज्य के दाऊ जी माननीय मुख्यमंत्री भपेश बघेल जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर वे तानाशाही कर रहे हैं जिसका पूरे छत्तीसगढ़ में एनएसयूआई द्वारा योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर विरोध किया जा रहा है इसी क्रम में आज बिलासपुर में भी हमारे एनएसयूआई के साथियों के साथ पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के इस विरोध प्रदर्शन में बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास ठाकुर के साथ कार्य जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मयंक सिंह गौतम, पूर्व प्रदेश सचिव अर्पित केशरवानी, राष्ट्रीय संयोजक सिद्धार्थ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष लोकेश नायक, आशीष रावत, हिमांशु राई,रंजेश सिंह, पूर्व प्रदेश संयोजक रतन तिवारी, सन्नी श्रीवास, शैलू साहू,संदीप लहरे,पारष यादव,जाफर मेमन, हर्ष सिंह, शुभम सोनी, जोंटी नागोत्र, नाज़िम हुसैन, आशुतोष मेश्राम, हिमांशु शर्मा, पुष्पराज ,सोमी ध्रुव,देव द्विवेदी,तरुण यादव,देवाशीष सिंह,सुमित शुक्ला,विपिन साहू आदि भारी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राजा मनसागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts