प्रदेश के मुखिया यूपी रवाना ,करेंगे चुनाव प्रचार, घर घर जाकर मांगेंगे वोट

0
Screenshot_20220116-133548_Google
Spread the love

छत्तीशगढ़- मुख्यमंत्री बघेल आज, रविवार को यूपी में चुनाव प्रचार करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा, दादरी और ज़ेवर में अगले तीन दिन तक जनसम्पर्क अभियान शुरू करेंगे। कोविड के नियमों को पालन करते हुए 5 लोगों की टीम बनाई गई है जो घर-घर जाकर वोट मांगेंगे।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 125 उम्मीदवार हैं, जिसमें 50 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ-साथ कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री और समाज सेवी भी शामिल हैं। बड़े नामों की बात करें तो सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद तो टिकट मिला है।

मनीष मनसागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts