जिला सहकारी बैंक के उद्घाटन के साथ मस्तूरी क्षेत्र के किसानों की लंबे अरसे की मांग पूरी – बैजनाथ चंद्राकर

0
IMG-20220116-WA0008
Spread the love

बिलासपुर- जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम जोंन्धरा बाजार चौक मे जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि जिला सहकारी बैंक का लोकार्पण कार्यक्रम था किसानों की लंबे समय से मांग था जिसे देखते हुए प्रमोद नायक के प्रयासों से आज सम्पन्न हुआ अब किसानों को लोहर्सी बैंक जाने की जरूरत नही पड़ेगा कोरोना काल को देखते हुए औपचारिक रूप से कार्यक्रम किया गया। मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा की जिला सहकारी बैंक खुलने से आसपास के 13 ग्राम पंचायतों के किसानों को लाभ मिलेगा अब किसानों को दूर स्थित बैंक जाने की जरूरत नही है बैंक से खुलने से किसानों को लाभ होगा उम्मीद करते है।

मनीष मनसागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts