एक्टिवा सवार युवक पर गिरी गर्म तेल से भरी कढ़ाई मचा हड़कंप,,

0
Screenshot_2021-12-25-20-04-40-07_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817
Spread the love

बिलासपुर/ बिलासपुर के तेलीपारा क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना सामने आई है जिसमें फस्फूड सेंटर में तेल से भरी गर्म कढ़ाई में आकर एक एक्टिवा सवार घुस गया जिससे गर्म तेल से भरी कढ़ाई एक्टिवा सवार पर गिर गई, और वह बुरी तरह जल गया है। वही इस हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तेलीपारा होटल अजीत के पास हुई है जिसमे एक सीडी दुकान से लगे फास्ट फूड सेंटर में पुराने बस स्टैंड की ओर से गोलबाजार की ओर जा रहा एक एक्टिवा सवार एक युवक तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी बीच वह सीडी दुकान के पास पहुंचा ही था कि उसका बैलेंस बिगड़ गया और युवक तेल से भरी गर्म कढ़ाई के स्टैंड में जाकर गिर गया। घटना में उसके ऊपर गर्म तेल से भरी कढ़ाई गिर गई और वह बुरी तरह जल गया है वही हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जम गई और जिसके बाद युवक को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts