साथ बैठकर पहले पी शराब फिर….पैसे न देने पर कर दी हत्या

0
IMG-20210623-WA0004
Spread the love

रतनपुर – बीस रुपए नहीं देने पर नशे में धुत्त आरोपी युवक ने बल्ली से ताबड़तोड़ हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी। गाँव के सरपंच की सूचना पर पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलदहा के बघर्रापारा निवासी विशाल धनुहार 22 जून की अपने घर में काम कर रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त आरोपी युवक उदय बिरको पिता भागबली बिरको पहुंचा। उसने विशाल से बीस रुपए मांगे, उसने देने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए युवक ने उसे जान से मार देने की धमकी दी। विशाल ने उसकी धमकी को नजरअंदाज कर अपने काम में जुटा रहा । इसी दौरान आरोपी उदय ने समीप ही पड़ी बल्ली को उठाकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर एक ग्रामीण ने उसे रोकने का प्रयास किया, आरोपी  ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। भयभीत ग्रामीण भी डर कर दुबक गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर सरपंच पुरुषोत्तम बिरको मौके पर पहुँच, उसने रतनपुर थाने में घटना की सूचना दर्ज कराई, सरपंच पुरुषोत्तम बिरको के थाने में दर्ज आवेदन के मुताबिक 22 जून की शाम वह अपने घर में था उसी समय गांव के कुछ लोग आकर बतलाये कि गांव के विशाल धनुहार की हत्या हो गई है यह सूचना मिलने पर मैं और वार्ड नं. 05 का पंच आनंदराम धनुहार विशाल के घर गए तो देखे कि विशाल के घर के आंगन में विशाल की लाश पड़ी हुई थी, विशाल के सिर में चोंट लगकर खून निकला हुआ था हम लोग विशाल की पत्नी कुमारी बाई से पूछताछ की तो कुमारी बाई बताया कि विशाल गांव के उदय कुमार बिरको के साथ घर के आंगन में बैठकर शराब पी रहा था। शाम करीबन 06.30 बजे किसी बात पर उदय कुमार बिरको विवाद करने लगा और वहीं रखे लकड़ी के बल्ली से विशाल के सिर में मारकर भाग गया। घटना पर रतनपुर थाना पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts