होटल की दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर ही हो गई दो दोस्तों की मौत….👇👇👇

0
1624350291535
Spread the love

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में आज एक कार बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। एक तेज रफ्तार कार होटल की दीवार से जा टकरायी, जिसके बाद दोनों युवकों की मौत हो गयी। ये घटना गौरेला थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास की बतायी जा रही है। देर रात दोनों अपने एक अन्य साथी को गौरेला स्टेशन पर छोड़ने के बाद कार से घर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक मेनरोड पर लालपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रामू होटल की दीवार से जा टकराई। टक्कर से होटल की दीवार तक टूट गई टक्कर इतनी तेज थी कि होटल की दीवार और शटर तक टूट गया। जबकि , कार आगे की ओर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची , लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कार के अंदर फंसे दोनों के शवों के मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुबह उनके शवों को वेंकटनगर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने से दोनों की मौत हुई हैं, दोनों मृतक की पहचान अनूपपुर जिले के वेंकटनगर निवासी अमित गुप्ता और मोनू केशरवानी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts