कर्ज़ चुकाने से मना किया तो जेठ ने महिला के साथ किया ये काम,,

0
Screenshot_2021-06-15-15-56-41-75
Spread the love

बिलासपुर/घर बनाने के लिए लिया गया खर्च चुकाने से मना करने पर जेठ ने महिला की पिटाई कर दी। घायल महिला ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मस्तूरी क्षेत्र के किसान परसदा निवासी प्रमिला खांडे गृहणी हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि बीते साल अनलाक के बाद वे कमाने के लिए परिवार समेत झारखंड चली गई थी।

इसी बीच उनके जेठ जयपाल ने घर बनाने के लिए कर्ज ले लिया। इसके बाद जेठ ने घर बनाना शुरू कर दिया। घर पूरा नहीं बना है। एक महीने पहले जब वे झारखंड से वापस लौटीं तो जयपाल ने कर्ज की रकम चुकाने के लिए कहा। इस पर महिला के पति ने कर्ज चुकाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर जयपाल उसकी पिटाई करने लगा। मारपीट के बीच प्रमिला अपने पति को बचाने गई। इस दौरान उसने महिला की भी पिटाई कर दी।

महिला ने बताया कि उनके जेठ जयपाल ने अपने भाईयों को बिना बताए घर बनाने के लिए कर्ज ले लिया था। घर अभी अधुरा ही बना है। इसके बाद वे अपने भाईयों पर कर्ज चुकाने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके कारण पहले भी भाइयों के बीच विवाद हो गया था। सोमवार को भी इसी बात को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो रहा था। इसी बीच जयपाल मारपीट पर उतारू हो गया। उसने अपने मंझले भाई से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर उसने भाई बहू से मारपीट कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts