प्रेमी जोड़े ने फाँसी के फंदे पर लटक कर दे दी जान,,क्षेत्र में मचा हड़कंप,,
कवर्धा/ कवर्धा छत्तीसगढ़ का एक ऐसा जिला बन गया है जंहा खुदकुशी के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है वही एक ताज़े मामले में जिले के पडरिया थाना क्षेत्र में एकप्रेमी युगल की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। दोनों के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक ग्राम मझौली के रहने वाले थे। दोनों शादी कर एक साथ रहना चाहते पर लड़की के घर वाले शादी की मंजूरी नहीं दे रहे थे। क्योंकि लड़की नाबालिग थी। और शायद इसी वजह से दोनों ने आत्महत्या करली।
एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। मामले में छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम में के बाद जांच में ताज़ी आएगी।
