विधायक और कलेक्टर स्कूटर पर सवार हो कर,,लिया शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जायज़ा,,

0
whatsapp logo
Spread the love

रायपुर/ प्रदेश में करीब 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी है जिसके बाद राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा से विधायक एवं छग हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष बने कुलदीप सिंह जुनेजा अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते है वही आज एक बार फिर वे अपने चिर-परिचित अंदाज में अपनी स्कूटर से ही रायपुर में जारी योजनाओं की जानकारी लेने निकल पड़े। पर इस बार विधायक जुनेजा की स्कूटर पर आज रायपुर के नव पदस्थ कलेक्टर सौरभ कुमार भी विराजमान थे।

प्रदेश की राजधानी रायपुर ना तो कलेक्टर सौरभ कुमार के लिए नई है और ना ही विधायक जुनेजा के लिए। आपको बता दें रायपुर नगर निगम आयुक्त रहते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार राजधानी से बेहतर परिचित हो चुके हैं। इसके अलावा रायपुर में जारी योजनाओं को लेकर भी उन्हें बेहतर जानकारी है। लिहाजा उन्हें अनावश्यक भी घुमते रहने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

राजधानी में एक साथ कई योजनाओं पर काम हो रहा है। जिसका लाभ जल्द ही राजधानी के लोगों को मिलने वाला है। कोरोना काल की वजह से विभिन्न योजनाओं पर गतिरोध जरूर लगा था, लेकिन सभी ने दोबारा गति पकड़ ली है।

ज्ञात हो कि विधायक जुनेजा छग गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष हैं। इस नाते उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। इसके बावजूद वे आमजन की तरह ही एक्टिवा पर सवार होकर आमलोगों के बीच पहुंच जाते हैं। उनका यह स्वभाव है, जो उनके समर्थकों को रास आता है। वहीं राजधानी के कलेक्टर होने के बावजूद आईएएस अफसर सौरभ कुमार भी सरकारी सुविधाओं को त्याग सच्चे लोकसेवक की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसका बेहतर लाभ राजधानी को मिलने की पूरी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts