आदेश जारी…अब ये होंगे न्यायधानी बिलासपुर के नए जिला शिक्षा अधिकारी…👇👇👇

0
DEO
Spread the love

बिलासपुर- कोरोना की काली घटा छटने के बाद अब प्रदेश में समस्त विभागों में शासन ने ध्यान आकर्षित किया है। जिसके तहत महीनों से खाली बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के पद में स्कूल शिक्षा विभाग ने अस्थाई तौर पर पद स्थापना की है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव जनक कुमार द्वारा आदेश जारी कर एस.के. प्रसाद , प्राचार्य , जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ( डाईट ) बेमेतरा ( उपसंचालक संवर्ग ) को अस्थायी तौर पर अग्रिम आदेश पर्यन्त जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के पद पर स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया। गौरतलब है कि बीते महीने में अशोक भार्गव के सेवानिवृत्त होने के बाद से बिलासपुर डीईओ का पद खाली था। जहाँ कोरोना काल मे सहायक संचालक पी दासरथी उनकी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे। अब जब छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के अपर सचिव के द्वारा जारी आदेश के बाद सम्भवता शुक्रवार को प्रभारी डीईओ द्वारा एस.के. प्रसाद को बिलासपुर डीईओ को प्रभार सौंपा जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts