अब मंडल के इन 09 प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफार्म में कदम रखने के लिए आपको ₹30 की राशि बतौर प्लेटफॉर्म टिकट देनी होगी .. लागू हुआ रेलवे का नया फरमान

0
Screenshot_20210315-152428_Google
Spread the love

अब प्लेटफार्म में कदम रखने के लिए आपको ₹30 की राशि बतौर प्लेटफॉर्म टिकट देनी होगी मडल के 09 प्रमुख स्टेशनों पर कल से प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा शुरू हो गई
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार मण्डल के स्टेशनों में प्रवेश हेतु आवश्यकतानुसार प्लेटफार्म टिकट जारी किया जाना है। जिसके अनुपालन में सोमवार से बिलासपुर मण्डल के 09 प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट सुविधा शुरू की जा रही है। इसमें बिलासपुर, रायगढ़, चाम्पा, कोरबा, पेण्ड्रा रोड़, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया तथा अम्बिकापुर स्टेशन शामिल है।
कोविड-19 संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही साथ प्लेटफार्म पर ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो और सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफार्म टिकट की कीमत तय की गई है। प्लेटफार्म टिकट की कीमत रुपये 30/ प्रति व्यक्ति रखी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts