महिला दिवस पर महिला मय हुआ शहर, उत्साह से लबरेज महिला पुरुषों ने मिलकर मनाया 8 मार्च का पर्व.. जगह जगह सम्मान और स्वागत का आयोजन..

0
Screenshot_20210309-140751_Google
Spread the love

बिलासपुर जिले में महिला दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों में महिलाओं को सम्मानित कर आह्वान किया गया कि उन्हें मान सम्मान दें और इसकी शुरुआत लोग घर करें। यदि महिला सशक्त है तो समाज सशक्त है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं का जीवन चुनौतियों से भरा पड़ा है लेकिन उनमें चुनौतियों से मुकाबला करने का साहस है। विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतियां होने के वाबजूद महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई है। इसी नारे के साथ सोमवार को भव्य महिला शक्ति स्कूटर रैली नेहरू चौक से निकला ,

काफिला शहर के जिस सड़क से गुजरी लोगों ने सिर आंखों पर लिया। सुबह के वक्त का माहौल देखते ही बनता था। प्रमुख चौक-चौराहांे पर डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं की टोली और उमंग उत्साह में डूबे संस्थाओं के पदाधिकारी। हर किसी को नईदुनिया की विमेंस स्कूटर रैली का इंतजार था। तभी तो जिस मार्ग से रैली गुजरने वाली थी उसके तकरीबन दो घंटे पहले से ही शहर की विभिन्न् सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों ने स्वागत की तैयारी अपनी तरफ से पूरी कर ली थी।

यदि महिलाओं को आदर भाव और सम्मान दिया जाएगा तो समाज हमेशा ही उन्नति की ओर अग्रसर होगा। परिवार में भी शुरू से ही बच्चों को महिलाओं के प्रति आदर सत्कार की भावना का सृजन करें। जिले की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। यहां की महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करके देश, प्रदेश तथा जिले का नाम रोशन किया है।

राजा मनीष मनसागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts