विपक्षियों के बयानबाज़ी से नाराज़ मुख्यमंत्री ने जब कहा…. विकास क्या होता है अब हम बताएंगे… फिलहाल मरवाही है विकास से 20 साल पीछे,

0
Screenshot_20201030-142005_Google
Spread the love

मरवाही- अच्छी खासी संख्या में सीएम को सुनने पहुंचे ग्रामीणों को भूपेश बघेल ने कहा कि नया जिला बन गया है। विकास के लिए अरबों रूपए का एलान किया गया है। अब विकास कैसे होता है जल्द ही नजर आने लगेगा। भाषण के दौरान आमसभा के बीच से ग्रामीणों ने नया जिला बनाए जाने को लेकर समर्थन में जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया।

मरवाही विधान सभा उपचुनाव के कोडगार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होने कहा कि भाजपा नेता विकास की गिनती गिनवा रहे है। लेकिन यहा तो 20 सालों का विकास कही नजर नही आ रहा है। मरवाही की जनता के साथ छल किया गया है। छोटे छोटे काम के लिए लोग परेशान है। यदि विकास ऐसा होता है तो मरवाही की जनता को ऐसा विकास नहीं चाहिए। सीएम ने कहा मरवाही विकास की कड़ी से टूटकर अलग हो गया है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नया जिला का गठन किया गया है। अब जिला का विकास उसी के अनुसार होगा। कोडगार मुरमुर में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने आमसभा को संबोधित किया। उन्होने इस दौरान भाजपा के विकास वाद पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर मरवाही की जनता को विकास की मूलभूत सुविधाओं से दूर क्यों रखा गया। भाजपा नेता कहते हैं कि विकास किया है। आकर बताएं कि 20 साल का विकास नजर क्यों नही आ रहा है।
आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस प्रत्यासी डॉक्टर के के ध्रुव को जिताने का लिए सभी ग्रामवासियों से अपील की। मुख्यमंत्री की अपील का आमसभा में मौजूद ग्रामीणों नेे हाथ उठाकर डॉ.ध्रुव को जिताने का वादा किया।
मुख्यमंत्री से पहले को़डगार आमसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल,सांसद ज्योत्सना महंत,आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने भी संबोधित किया। .

राजा मनीष मनसागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts