मोपका स्थित होटल डाउनटाउन समेत अन्य संस्थानों में होगी कार्यवाही?

0
Screenshot_20240805_162535
Spread the love

बिलासपुर- मोपका रोड स्थित डाउन टाउन होटल समेत अन्य संस्थानों में पर्याप्त पार्किंग नही होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी,जिसकी खबर बीसीसी न्यूज की टीम ने प्रमुखता से चलाई थी, जिसके बाद अब जल्द ही इन पर कार्यवाही होने की बात कही जा रही है।

मोपका रोड स्थित डाउन टाउन होटल में बेखौफ नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है, पर इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है, आपको बता दे रेस्टोरेंट में सिर्फ खाने पीने की सुविधा दी जाती है पर डाउन टाउन होटल का संचालक अपने होटल के रूम में शराब पिलाता है। शराब के शौकीन यहां देर रात तक जाम छलकाते है, पर इस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे है। वही मेन रोड के पास होटल बनाकर पार्किंग तक की उचित सुविधा भी नही दे पाने वाले होटल के ऊपर कार्यवाही क्यों नही की जा रही है ये समझ से परे है।

वही जब होटल में प्रयाप्त पार्किंग नही होने के मामले में अपर कमिश्नर खजांची कुम्हार से बात की गई तो उन्होंने बताया की जहां भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है उन्हें नोटिस दिया जा रहा है, जिसके बाद कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts