शराबी की रोज रोज की हरकतों से तंग महिला ने उसे उतारा मौत के घाट,,सीपत थाना क्षेत्र की घटना।
अंकित बाजपेयीघर के सामने रोज रोज एक व्यक्ति द्वारा गाली गलौच करने से एक महिला इतनी परेशान हो गई कि उसने उसे पत्थर से मारकर मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटना सीपत थाना क्षेत्र के खैरा डगरिया की है। यहां रहने वाले तोषण कुमार सूर्यवंशी को शराब पीने की लत थी। हर दिन नशे में चूर युवक गांव के त्रिवेणी सूर्यवंशी के घर के बाहर पहुंच कर गाली गलौज करता था ।महिला ने उसे कई बार ऐसा करने से मना भी किया जिसको लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था। एक बार फिर जब उक्त व्यक्ति महिला के घर के बाहर गाली बक रहा था तो महिला ने मृतक को सबक सिखाने की ठानि। उसने एक बड़ा पत्थर से वार कर तोषण को शेपर मौत की नींद सुला दिया। बहर हाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
