निजात अभियान के तहत बेलगहना पुलिस की कार्यवाही।

0
IMG-20240113-WA0020
Spread the love

कोटा । पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर ग्राम पहड़बछाली में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम पहाड़बछाली में आरोपी गौतम कोल के घर रेड कार्यवाही किया गया। जहां गौतम कोल के कब्जे से कुल 6.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर ‌न्यायिक रिमान्ड पर भेजा गया है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रआर प्रीतम राजपूत, सत्येंद्र सिंह, विजेंद्र कोल का सराहनीय योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts