नवनियुक्त कलेक्टर झा का छ.ग. चैंबर के पदाधिकारियों ने किया स्वागत,,
बिलासपुर- छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने बिलासपुर जिले के नवनियुक्त जिलाधीश से सौजन्य भेट कर उनका स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर नवदीप सिंह अरोरा एवम प्रदेश मंत्री अनिल एल वाधवानी के नेतृत्व में चैंबर के बिलासपुर इकाई के पदाधिकारियों ने कल कलेक्टर संजीव कुमार झा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। स्वागत अभिनंदन के साथ ही उनके साथ जिले में व्यापार से संबंधित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की ।
जिसमे मुख्य रूप से यदुनंदन नगर स्थित सेक्टर डी में सीएसआईडीसी की आरक्षित भूमि में राज्य सरकार की होलसेल कॉरिडोर की योजना के तर्ज पर विभिन्न व्यापार हेतु योजनाबद्ध तरीके से जमीन उपलब्ध करा के वहा बसा के एक होलसेल मार्केट बनाने के संबध में उनसे जानकारी साझा की गई।कलेक्टर महोदय ने इस विषय में जल्द ही उचित कदम उठाने एवम भविष्य में चैंबर के साथ मिल के अन्य दूसरी योजनाओं पे भी कार्य करने हेतु आशा व्यक्त की।
इस दौरान उद्योग चैंबर अध्यक्ष नवदीप सिंह छाबड़ा, हर्षदीप सिंह होरा, कुलदीप साहू एवम अन्य भी उपस्थित रहे।
