भिलाई में डबल मर्डर, चचेरे भाई-बहन के बीच पनपा प्यार, परिवार वालों ने कर दी हत्या..

0
IMG-20201011-WA0011
Spread the love

भिलाई/जिया खान/भिलाई के सुपेला थाना अंतर्गत ऑनर किलिंग का बड़ा मामला सामने आया है जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों को जहर देकर हत्या के बाद जिंदा जला दिया गया.
मिली जानकारी के अनुसार तेलुगु परिवार के दो भाइयों की बालिग बच्चों ने घर से भागकर शादी कर ली थी, जिस पर नाराज़ परिजनों ने 20 सितंबर को सुपेला थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और उन्हें 7 अक्टूबर को चेन्नई से बरामद कर लिया गया था. वही बालिक होने के कारण कोर्ट में उनका बयान दर्ज करने के बाद दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद बीती रात घर में विवाद होने की सूचना पुलिस को मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई, इसी बीच एक बड़ा खुलासा हुआ जिसमें युवक युवती को जहर देकर हत्या के बाद जेवरा सिरसा के पास जलाने की बात सामने आई, वही अब इस पूरे मामले में पुलिस परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts