ट्रक और बाइक में भिड़ंत 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत,,

0
IMG-20201011-WA0009
Spread the love

राजनांदगांव/जिया खान/रविवार की दोपहर को मोटरसायकल पर सवार उदयशंकर कोमरे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। हमेशा की तरह उदयशंकर कोमरे अपनी मोटर सायकल पर काम से मानपुर की ओर जा रहा था कि, अचानक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उदय सिर के बल सड़क पर गिरने गया और उसके सर से लगातार खून बहने लगा,जिससे 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई।वही ट्रक क्रमांक TS 08 UD 5559 का ड्राइवर दुर्घटना के बाद से फरार है।आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग मौत के मुह में जा चुके है इसके बावजूद लोगों में अभी भी जागरूकता की कमी है। जबकि यातायात विभाग और शासन द्वारा वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वहीं एक बार फिर हेल्मेट नही पहनने के कारण एक युवक की जान चले गई। अगर उदयशंकर ने हेलमेट पहना होता तो शायद आज उसकी मौत ना होती। बहरहाल ग्राम ख्वासफड़की में हुई घटना के बाद थाना मानपुर में FIR दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts