सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो के मध्यम से कार में स्टंट करने वालो का 7,300 ₹ का कटा चालान

0
IMG-20230506-WA0040
Spread the love

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के आदेश अनुसार किसी भी प्रकार के वाहनों पर स्टंट करते यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।

इस कार्यक्रम में डीएसपी संजय साहू के द्वारा निरंतर सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो के आधार पर ऐसे वाहन चालक जो मोटरसाइकिल या कार पर स्टंट करते हैं,उस पर कार्यवाही की जा रही।

इसी तारतम्य में आज बिलासपुर जांजगीर-मार्ग पर कार की खिड़की से निकलते स्टंट करते वीडियो प्राप्त होने पर डीएसपी ट्रैफिक के द्वारा संज्ञान लिया गया। आरटीओ बिलासपुर के माध्यम से उनके पते पर नोटिस भेज कर यातायात थाना 7,300/- का चालान काटा गया।

  इस संबंध में डीएसपी  संजय साहू ने बताया कि सोशल मीडिया से प्राप्त स्टंट पर निरंतर कार्यवाही की जाएगी यातायात की अपील हैं कि "सदैव यातायात नियम का पालन करें"।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts