हनुमंत सेवा समिति द्वारा घर घर वितरण किया जा रहा है ध्वज और पांच दीये ,हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से दीपोत्सव की तरह मनाएं….

0
IMG-20230404-WA0002
Spread the love

कोटा । प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी
प्रभु राम भक्त हनुमान का जनमोत्सव 06 अप्रैल दिन गुरूवार को बडे ही धूमधाम से मनाने हनुमान भक्त जोरों से भीडे़ हुए है हनुमंत सेवा समिति के सदस्य नगर में हनुमत ध्वज और दिए का वितरण घर घर जाकर कर रहे है ।

हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमंत सेवा समिति के द्वारा पिछले कई वर्षो से इस पुनीत कार्य में लगी हुई है हनुमान जन्मोत्सव को दीप उत्सव की तरह मनाने की तैयारियां चल रही है । हर घर व प्रतिष्ठानों में एक ध्वज, पांच दीये का वितरण किया जा रहा है ।

हनुमंत सेवा समिति के सदस्य संजय तुलस्यान और सूरज गुप्ता नें बताया कि हम हनुमान जन्मोत्सव दीपोत्सव की तरह मनाने पूरे नगर में पांच दिये और ध्वज का वितरण घर घर जाकर कर रहे है सभी ध्वज अपने घर या प्रतिष्ठान पर बांधे और 6 अप्रैल गुरूवार को हनुमान जन्मोत्सव पर शाम सात बजे अपने घर के बाहर पांच दीपक जलाएं हनुमान की विशेष पूजा अर्चना चोला चढाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर उनका आशिर्वाद प्राप्त करें । इस पुनीत कार्य में हनुमंत सेवा समिति के पूरे सदस्य लगे हुए है हनुमान जन्मोत्सव पर पूरा नगर राम मय और हनुमान मय रहेगा ।

हनुमंत सेवा समिति के सदस्य डा. छेदीलाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामनारायण तिवारी, संजय तुलस्यान, कमलेश दूबे, किशोर गुप्ता , सूरज गुप्ता, रिषि ठाकुर, श्याम गुप्ता, मोनल गुप्ता, संजय सोनी, अक्षत गुप्ता, चेतेश सोलंकी, मनीष मुखर्जी , एवं सदस्य हनुमंत सेवा में लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts