136 बोरी धान जप्त नायब तहसीलदार ने किसान के नाम पर धान बेचने आये बिचौलिए को रंगे हाथों पकड़ा

0
IMG-20221202-WA0003
Spread the love

कोटा। कोटा विकासखण्ड के धुमा उपार्जन केन्द्र में किसान के नाम पर धान बेचने का प्रयास करते हुये बिचौलिया पकड़ाया गया। उससे एक किसान के नाम पर बेचने लाये 136 बोरी धान कट्टा जप्त कर प्रकरण दर्ज कर किया है। कलेक्टर सौरभकुमार के निर्देश पर कोटा एसडीएम हरिओम द्विवेदी के नेतृत्व में निरीक्षण टीम द्वारा धरपकड़ की कार्रवाई की गई। बताया गया कि धूमा उपार्जन केन्द्र में एक किसान के नाम पर 57.20 क्विंटल के लिए टोकन काटे गये थे।इसमें किसान
सुखमत बाई,पति केजुलाल के नाम से बेचने लाए 57.20क्विंटल धान को जप्त किया गया।निरीक्षण में किसान द्वारा धान नहीं लाकर बिचौलिया पुरषोत्तम कुर्मी निवासी धोवाघट्टी जिला मुंगेली निवासी द्वारा लाया जाना पाया गया।बाद में संबंधित किसान खरीदी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने बयान में बताया कि लाया हुआ धान उनका नहीं है। बिचौलिए द्वारा उनसे पर्ची लेकर धान बेचा जाना बताया गया। इस प्रकरण मे पंचनामा भी तैयार किया गया और धान का जब्त कर सेवा सहकारी समिति धूमा के सुपुर्द किया गया। मामले मे आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण जिला कलेक्टर को भेजा गया। निरीक्षण टीम में नायब तहसीलदार रमेश कुमार, पटवारी राजेश दुबे,समिति प्रबन्धक पुरषोत्तम कश्यप, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts