गाँव, शहरों के विकास को अवरुद्ध करने वाली सरकार को सबक सिखाये – अरुण साव

0
IMG-20221201-WA0004
Spread the love


आज भी धुंआधार प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने में लगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

 कांकेर । कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव आज चारामा और हलाडुला मंडल के ग्राम परसोदा, और हलवा में जनसभाओं और चारामा में रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्ट भूपेश सरकार ने बात बात पर छत्तीसगढ़ के लोगो को ठगा है। शिक्षा के नाम पर इस सरकार ने कोई विद्यालय नही खोले, चिकित्सा के नाम पर नए अस्पताल नही बनवाये, रोजगार के नाम पर प्रदेश के युवाओं को ठगा है ऐसी ठगबाज और भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाने का अवसर है ।
5 दिसंबर को भाजपा के योग्य उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम को वोट देकर इस भ्रष्ट और अहंकारी सरकार को सबक सिखाये और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनावे ।
   अरुण साव के लगातार सघन जनसंपर्क और दौरे से भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में लगातार माहौल बन रहा है जिसका अंदाजा अरुण साव की सभाओं में उमड़ रही भारी भीड़ को देख कर लगाया जा सकता है । निश्चित ही इस।माहौल को देखते हुए और जनता से मिल रहे आशीर्वाद को देखते हुए लग रहा है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार और भाजपा की बड़ी जीत होने वाली है।।

इस अवसर पर जनसभाओं, जनसम्पर्क और रोड शो में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, रायपुर सांसद सुनील सोनी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, धमतरी विधायक रंजना साहू, भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत, आलोक ठाकुर, नंदकुमार ओझा, प्रकाश जोतवानी, रामकुमार रायस्त, ओम प्रकाश साहू, महावीर सिन्हा प्रमुख रूप से साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts