ग्लैमरोमा 4.0 प्रदर्शनी का हुआ सफल आयोजन,, शहरवासियों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा ।

0
IMG-20220926-WA0005
Spread the love

बिलासपुर – प्रदेश के खस्ताहाल शासकीय स्कूल भवनों के जीर्णोद्धार को लेकर राज्य सरकार के साथ अब शहर की निजी समाज सेवी संस्था भी प्रतिबद्ध है। जिसके बलबूते जिले के दर्जनों स्कूलों को नया स्वरूप मिल सका है। शासकीय स्कूलों के उत्थान को लेकर बिलासपुर लेडीज़ सर्कल 144 और बिलासपुर राउंड टेबल 283 सेवा संस्थान ने बीड़ा उठा है। उनके द्वारा शहर के निजी होटल में ग्लैमरोमा 4.0 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। 29 और 30 सितंबर को आयोजित इस प्रदर्शनी में शहर के लोगो ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया

जिसमें देश के कोने कोने से कपड़े, ज्वेलरी, स्किन केयर, फुटवेयर, होम डेकोर आदि के लगभग 40 स्टाल्स आते हैं। यही नहीं प्रदर्शनी में आकर्षक महिलाओं के साज सज्जा के एंटीक आभूषण लगाए गए थे। जिन्हे प्रदर्शनी में सभी हाथो हाथ ले लिया।इस दौरान संस्था के अध्यक्ष गिन्नी कौर छाबड़ा ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी है जिसकी आय से बहुत बड़े उद्देश्य को पूरा करने के लिए इसे आहूत किया जा रहा है। बीते छह वर्षों में अब तक कई सरकारी स्कूलों में कक्षाएँ और नयी इमारतों के साथ अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण करवाया है। इस प्रदर्शनी से खरीदारी से मिले पैसे से जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से ये संस्था इन्ही कार्यों के लिए धन राशि जुटाने के लिए ग्लैमरोमा नामक एक प्रदर्शनी का आयोजन करती है। कुछ ही समय में इस प्रदर्शनी ने बिलासपुर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है जिसे अब खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts