भाटिया ग्रुप के BCC न्यूज/नेटवर्क में विराजमान श्री गणेश जी की संध्या आरती में शामिल हुए आईजी डांगी,,
बिलासपुर- श्री गणेश, गजानन, विनायक, लंबोदर, वक्रतुंड, एकदंत ऐसे अनेकों नाम श्रद्धा से पुकारे जाने वाले भगवान श्री गणेश जी का महाउत्सव पूर्ण भक्ति के साथ मनाया जा रहा है, जगह जगह भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालु नित प्रतिदिन पूजा अर्चना कर रहे है। भाटिया ग्रुप के दयालबंद स्थित BCC न्यूज/नेटवर्क में हर वर्ष की भांति इस वर्ष में भी स्थापित भव्य श्री गणेश जी की प्रतिमा में भी रोजाना विधि विधान से भगवान श्री गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा की आराधना,पूजन की जा रही है ।
भाटिया ग्रुप के BCC न्यूज/नेटवर्क में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के अद्भत रूप का दर्शन करने शहर सहित आस पास के क्षेत्रों से भक्त बड़ी संख्या में यहाँ पहुँच रहे है। वही कल शाम भगवान श्री गणेश जी की संध्या आरती में शामिल होने बिलासपुर रेंज के आईजी श्री रतन लाल डांगी भी पहुंचे जहां ऐसी भव्य पंडाल और आकर्षक मूर्ति को देख कर वे अभिभूत हो गए।
आईजी डांगी एवं भाटिया ग्रुप के आधार स्तंभ श्री अमोलक सिंह भाटिया,बीसीसी न्यूज़/नेटवर्क के एमडी श्रीं बबलू भाटिया साथ ही श्री राजा भाटिया, श्री गुरविंदर सिंह भाटिया समेत सहपरिवार सभी ने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर आरती की । इस दौरान बीसीसी न्यूज़/नेटवर्क के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे, जिन्हें प्रसाद का वितरण भी किया गया।
