मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का दिल का दौरा पड़ने से,,

0
IMG-20220810-WA0002
Spread the love

नई दिल्ली – जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है. राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है. अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के सरकारी अस्पताल एम्स में भर्ती कराया गया है. उनके भाई और पीआरओ ने कॉमेडियन को हार्ट अटैक होने की पुष्टि की है.

राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे. वे ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे. तभी दौड़ते हुए उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए. इसके बाद राजू श्रीवास्तव को फौरन अस्पताल ले जाया गया. राजू के पीआरओ अजीत सक्सेना का कहना है कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में रुके हुए थे. सुबह जिम जा रहे थे, उसी दौरान उनको हार्ट अटैक आ गया. उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव की पल्स अब लौट आई है. जल्द उनका हेल्थ अपडेट दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts