बिलासपुर लेडीज सर्किल और राउंड टेबल ने फ्रेंडशिप डे मे दिया फिटनेसशिप का संदेश

0
IMG-20220808-WA0001
Spread the love

बिलासपुर- बिलासपुर राउंड टेबल 283 और बिलासपुर लेडीज सर्किल 144 ने अनोखे अंदाज में फ्रेंडशिप डे मनाया। स्वस्थ तन, स्वस्थ मन तो स्वस्थ जीवन के आधार पे फ्रेंडशिप डे पर फिटनेसशिप का संदेश देते नजर आए।

इस कार्यक्रम का आयोजन मीनाक्षी फार्म हाउस, कोटा रोड पर किया गया। इस आयोजन की मेजबानी सचिन सुल्तानिया और स्वाति सुल्तानिया ने किया। जहां सबसे पहले योगा से इसकी शुरुआत की गई, फिर पावरपैक जुम्बा सेशन कराया गया, तत्पश्चात आनापान मेडिटेशन कराया गया जिसका अनुभव व लाभ टीम के सभी सदस्यों ने उठाया ।

बच्चो ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ योगा और जुंबा किया साथ ही साथ स्विमिंग का भी लुत्फ उठाया। टीम के सभी सदस्यों के लिए हेल्थी स्नैक्स और जूस का भी प्रबंध किया गया था।

बिलासपुर राउंड टेबल 283 के चेयरमैन डॉ गौरव त्रिपाठी, सचिव नवदीप सिंह अरोरा, अंचित भंडारी, उत्तम अग्रवाल, शिशिर सोनछात्रा, कुशल शाह,जीतू वाधवानी, राहुल तामस्कर, नवदीप सिंह छाबड़ा, रोबिन जिवनानी एवं बिलासपुर लेडीज़ सर्कल 144 की चेयरपर्सन गिन्नी कौर, सचिव लीसा जिवनानी, खुशबू शाह, स्मृति अग्रवाल, डॉ. जूही त्रिपाठी, कोमल सोनछात्रा, अमृता भंडारी, बच्चे एवं अन्य साथियों की उपस्थित में फ्रेंडशिप डे को फिटनेसशिप डे के जरिए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts