प्रदेश की दृष्टिबाधित एथलीट ने UAE में लहराया परचम,, सीएम बघेल ने तस्वीरें साझा करते हुए कहा की

0
IMG_20220325_225809
Spread the love

छत्तीसगढ – म्हारी छोरी छोरों से कम है के। इस कथन को सत्यापित कर दिखाया है प्रदेश की महासमुंद की बेटी दृष्टिबाधित धावक सुश्री ईश्वरी निषाद ने। जी हां आपको बता दें दुबई में आयोजित 13वें फैजा इंटरनेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतर्गत वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2022 में बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता में महासमुंंद की बेटी दृष्टिबाधित धावक सुश्री ईश्वरी निषाद ने भारत के लिए रजत पदक जीत कर यह बतला दिया कि अगर इरादों पर जान होती हैै तो जमीन भी आसमान होती है।

जैसे ही इस सफलता की जानकारी छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को प्राप्त हुई तो उन्होंने प्रदेश की बेटी दृष्टिबाधित धावक सुश्री ईश्वरी निषाद की तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें और उनके पूरे परिवार को पूरे प्रदेश की तरफ से ढेर सारी बधाइयां शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts