न्यायधानी बिलासपुर में होगा दंगल विधायक शैलेश पांडे करेंगे शिरकत..

0
IMG-20220319-WA0012
Spread the love

बिलासपुर- कुछ कर दिखाने का जुनून हर किसी में होता है लेकिन जरूरत होती है एक प्लेटफार्म की और इसे ही ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य मुक्केबाजी संघ भिलाई जिला दुर्ग के द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय टीम का सिलेक्शन ट्रायल 20 मार्च को लिया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम परीक्षेत्र बॉक्सिंग संघ बिलासपुर के सचिव नसीम अहमद खान ने बताया कि 20 मार्च को शाम 6:00 बजे स्वर्गीय से गफ्फार की स्मृति में नगर निगम परीक्षेत्र अमित सर बॉक्सिंग संघ बिलासपुर के तत्वाधान में जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता सिलेक्शन इंदिरा कॉलोनी शिव मंदिर के पास पार्क में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह 20 मार्च के पूर्व अपना बायोडाटा कार्यालय वार्ड नंबर 28-109 इंदिरा कॉलोनी तारबहार में आकर जमा कर सकते हैं। दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने नहीं दिया जाएगा।

खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर शहर के विधायक शैलेश पांडे व विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे शिरकत करेंगे साथ ही शहरवासियों को हेल्थ और फिटनेस के प्रति निरंतर जागरूक करते आ रहे सर्टिफाइड स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन व डाइट स्पेशलिस्ट निशांत वर्मा भी मौजूद होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts