आज देश में चर्चा का विषय बनी फ़िल्म “द कश्मीर फाइल्स” को राज्य में ‘टैक्स फ्री’ करने की मांग करते हुए सांसद अरुण साव ने राज्यपाल को लिखा पत्र

0
Screenshot_20220315-215019_Picsart
Spread the love

बिलासपुर- आज देश में चर्चा का विषय बनी फ़िल्म “द कश्मीर फाइल्स” को राज्य में ‘टैक्स फ्री’ करने की मांग करते हुए सांसद अरुण साव ने राज्यपाल को पत्र लिखा।
आज देश में सर्वाधिक चर्चा फ़िल्म “द कश्मीर फाइल्स” की हो रही है। जिस तरह से व्यापक शोध करके इस फ़िल्म को बनाया गया है, उसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है। यह एक ऐतिहासिक फ़िल्म है। 11 मार्च 2022 को रिलीज़ हुई इस फ़िल्म को सभी वर्गों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। क़िरदारों के शानदार अभिनय एवं उत्कृष्ट निर्देशन के कारण आई.एम.डी.बी. रेटिंग में 10 में से पूरे 10 अंक मिले हैं, साथ ही सभी क्रिटिक्स द्वारा इसे अच्छे रेटिंग दिए जा रहे हैं। इस इस फ़िल्म की तुलना अंतर्राष्ट्रीय पुरुस्कार पाने वाली फिल्मों से की जा रही है।

अनेक राज्य सरकारों ने “द कश्मीर फाइल्स” फ़िल्म को अपने राज्य में ‘टैक्स फ्री’ किया है। ऐसी स्थिति में इस फ़िल्म को छत्तीसगढ़ राज्य में भी ‘टैक्स फ्री’ किये जाने की मांग भा.ज.पा. के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद अरुण साव ने पत्र लिखकर राज्यपाल से की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फ़िल्म को देख सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts