पेट्रोल पंप में आग लगाने की धमकी देकर आवारा युवकों ने किया मारपीट,, हुड़दंगइयों की तलाश जारी

0
IMG-20220131-WA0006
Spread the love

बिलासपुर- कार में पेट्रोल डलाने के बाद पैसे के बदले मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । दरअसल शहर के कुछ आवारा युवक शहर में घूम कर मटरगश्ती करते हैं शनिवार की देर रात भी यह मटरगश्ती करने के लिए शहर में निकले थे मगर इनकी पॉकेट में पैसे नहीं थे यह सभी पेट्रोल पंप पर अपनी लाल कलर की स्विफ्ट सीजी 10 एजेड 5577 में पेट्रोल डलवाने जहां पेट्रोल डल जाने के बाद पंप ऑपरेटर ने 3200 रुपए की मांग की तो उसे गाली गलौज कर वहां से भागने की कोशिश करने लगे किसी तरह इन सभी युवकों को काबू में किया गया और उनसे रुपए की मांग की गई उस पर इन्होंने अपने पास रखे बेल्ट से पंप ऑपरेटर को मारना शुरू कर दिया और अपने पास रखे लाइटर से पेट्रोल पंप को आग लगाने की धमकी देने लगा,जिसे आसपास के लोगों ने देखा और इन चार युवक को पकड़ लिया ।

आप भी जान लीजिए इन चाहत मुफ्तखोर लोगों को कादिर खान, अज्जू खान, राहुल यादव और सैफ खान ये चार वहीं युवक है जो मुफ्त का पेट्रोल डलवाने के लिए शहर में घूम रहे थे बहरहाल 4 लोगो मे से 3 युवक मौके से भाग निकले और 1 को पुलिस पकड़कर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts