दुर्गा नेताम बलात्कार और निर्मम हत्या मामले ने पकड़ा तूल, लगातार न्यायिक जाचं की उठ रही मांग
बिलासपुर- विगत 17 जनवरी की रात आदिवासी बेटी दुर्गा नेताम की निर्मम हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। मौत की न्यायिक जांच को लेकर शनिवार को कलेक्टोरेट का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया गया।और दफनाए गए शव को निकालकर डीएनए जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की,आपको बतादे दुर्गा नेताम पिता राधेश्याम नेताम निवासी उसलापुर जोकी में गार्ड का काम करता है जिसकी बेटी एक दिन पहले शाम 5:00 बजे से गायब थी जो कि दूसरे दिन सुबह 5:00 बजे घर के सामने मरी हुई अवस्था में मिली उसका शरीर अर्ध नग्न था तथा नीचे पूरा कपड़ा पेशाब से सना हुआ था शर्ट और मुंह में खून लगा हुआ था नाक और मुंह में दबाव का निशान था नीचे पैर के सामने रगड़ा हुआ कुचला हुआ शरीर अकड़ा हुआ स्थिति में था देखने से लग रहा था कि किसी ने उसे अन्य जगह मारकर घर के सामने फेंका है जिसमें की दुर्गा नेताम के परिवार वालों के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। जिसमें की पुलिस जांच पर परिवार के द्वारा संदेह प्रकट किया जा रहा है ।पुलिस प्रशासन द्वारा किसी अन्य एजेंसी से न्यायिक जांच की मांग करते हैं क्योंकि मामला आदिवासी समाज से जुड़ा हुआ है।
