शहर की बेफिक्र भीड़ से बढ़ा संक्रमण का खतरा….एडिशनल एसपी सहित 9 पॉजिटिव

0
IMG-20211228-WA0040
Spread the love

बिलासपुर-कोरोना का काला अध्याय अब तक खत्म हुआ नही था। कि कोरोना के तीसरे वेव ने समूचे प्रदेश को मुसबित के कटघरे में ला खड़ा कर दिया है। इस बीच बेख़ौफ़ नियमो को ताक में रखकर घुमने वाले लोग कोरोना रूपी राक्षस के सैनिको की भूमिका निभा रहे है। शायद यही वजह है। कि अब बिलासपुर जिले में भी संक्रमण की गति तेज हो गई है। जिससे पुलिस महकमा भी अछूता नही रह गया है। आपको बता दे मंगलवार को जिले में 9 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। जिनमे से कोरोना ने एडिशनल एसपी के साथ 8 रहवासियों को अपने चपेट में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने स्वास्थ्य में असहज परिवर्तन के बाद सोमवार को अपना कोरोना टेस्ट (आरटीपीसीआर) टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी मरीज अगल-अलग इलाके के रहने वाले हैं। रामा लाइफ सिटी में 60 वर्षीय महिला,  मीना बाजार मुंगेली नाका में 42 वर्षीय पुरुष,  कन्हैंयापारा में 19 वर्षीय युवती, सहित प्रगतिपार्क, नर्स कालोनी, रॉयल टाउन मोपका, हेमू नगर और विनोबा नगर में मरीजों की पहचान की गई है। नए मरीजो के मिलने के अब अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65 हजार 360 पर पहुंच गई है।

विदेश से यात्रियों के आने का सिलसिला अब भी जारी,, स्वास्थ्य विभाग कर रहा निगरानी..

कोरोना के मामले बढ़ते ही जिले में एकबार फिर विदेशो से यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जहाँ हाल ही मे जर्मनी, मालदीप, संयुक्त अरब अमीरात से 13 लोग बिलासपुर लौटे हैं। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने चंदन पार्क, रामा ग्रीन सिटी, सोनगंगा कालोनी, सहित उनके घरों पर क्वारेंटाइन कर दिया है। नए यात्रियों को मिलाकर अब तक 290 लोग विदेश से आ चुके हैं। 159 लोगों का 14 दिनों का क्वारेंटाइन पीरियड पूरा हो गया है। 131 लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts