मानवता हुई शर्मसार,,पैदा होते ही बच्चे को मां ने खेत मे फेंका,,

0
Screenshot_2021-12-19-16-27-50-45_7352322957d4404136654ef4adb64504_copy_450x500
Spread the love

बिलासपुर– बेलगहना के ग्राम पंचायत लूफा में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक निर्दयी माँ ने पैदा होते ही अपने बच्चे को खेत में छोड़कर फरार हो गई।मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार एक युवक और महिला को खेत तरफ जाते देखा गया था, जिसके कुछ घंटे बाद ही आसपास के चरवाहों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे जहां एक नवजात शिशु रोते बिलखते हुए मिला।इसकी सूचना चरवाहों के द्वारा जनपद सदस्य को दिया।

वही नवजात शिशु को खेत पर तड़पते देख सभापति और उनकी पत्नी ने नवजात को अपने घर लेकर आ गए और नवाजत को दूध पिलाकर मानवता का परिचय दिया।फिरहाल नवजात बच्चा अभी स्वस्थ है जिसके बाद नवजात बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौप दिया गया है।साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गयी है।इस तरह की घटना कोटा हो या बेलगहना क्षेत्र इसके पहले भी हो चुका है इसमें पुलिस विभाग को बारीकी से जांच करनी चाहिए ताकि ऐसे घटना पर विराम लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts