सूने मकान में चोरों ने फिर मचाया आतंक ,नगदी जेवर समेत मोबाइल को लेकर हुए रफूचक्कर

0
Spread the love

एक बार फिर चोरो ने सरकंडा क्षेत्र में आतंक मचाया और अपने मंसूबों को अंजाम दे दिया।इस बार उन्होंने निशाना बनाया रेलकर्मी के सूने मकान को।। यहां से चोरों ने नगद रकम के साथ जेवर और मोबाइल पार कर दिए,, जिसकी शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कर दी गई है। रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट नवीन चंद्र नामदेव सरकंडा थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर गली नंबर 3 मोपका में रहते हैं। हर दिन की तरह वे गुरुवार रात को भी अपने घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। शनिवार सुबह 11:00 बजे चौकीदार ईश्वर ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर में सामान बिखरा पड़ा है ।उस वक्त नवीन चक्रधरपुर में थे ।वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके घर को चोरों ने उथल पुथल कर दिया था। चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें मौजूद ₹15,000 नगद, 8 ग्राम वजनी दो सोने के चैन, दो मोबाइल सहित करीब कुल ₹62,000 के माल पर हाथ साफ कर दिया है।, इसकी शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज करा दी गई है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में चोरी की कई वारदात हो चुकी है। यहां अपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस चौकी भी बनाई गई ,लेकिन फिर भी अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा। देखना होगा कि चोरी की इस वारदात के आरोपियों तक पुलिस कब तक पहुंच पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts