शोले के वीरू की तर्ज पर पानी टंकी से चला था कूदने,,पुलिस वालों ने भेज दिया ससुराल।।

0
Spread the love

शोले फिल्म के हीरो धर्मेंद्र की तरह पानी टंकी पर चढ़कर खुदकुशी की धमकी देने वाले एक व्यक्ति को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की शाम सिरगिट्टी बन्नाक चौक निवासी साधु प्रदीप पांडे ने सिरगिट्टी पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर पानी टंकी में चढ़कर आत्महत्या करने की चेतावनी देते हुए जमकर हंगामा मचाया ।देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। इसकी सूचना के बाद सिरगिट्टी पुलिस भी मौके पर पहुंची। साधु प्रदीप पांडे ने अपनी बहू के चरित्र पर संदेह करते हुए सिरगिट्टी पुलिस पर उसे संरक्षण देने का आरोप लगाया ।साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा उसके बेटे के साथ मारपीट करने की बात भी कही। शिकायत पर कार्रवाई ना होते देख साधु आत्महत्या करने की ठान कर पानी टंकी पर जा पंहुँचा।भारी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे टंकी से नीचे उतारा है। इधर पुलिस ने आत्महत्या करने की कोशिश करने पर प्रदीप पांडे को गिरफ्तार कर लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts